हेलो दोस्तों आज के समय में सभी लोग ऑनलाइन डिजिटल पैसे के लेनदेन करते हैं। जब से यह करोना महामारी सम्पूर्ण विश्व मे फैली है, तब से ऑनलाइन पैसे के लेनदेन को बहुत अधिक बढ़ावा मिला है। जो भी मोबाइल फोन एप के द्वारा आप पैसे के लेनदेन करते हो, उन सभी में गूगल पे, फोन पे, पेटीएम इत्यादि होती है। अधिकतर लोग गूगल पे के माध्यम से पैसे की लेनदेन करते हैं। इसके अलावा गूगल पे से बिजली का बिल, मोबाइल फोन रिचार्ज, टीवी रिचार्ज, बहुत से काम गूगल पे के द्वारा किए जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि गूगल पर के द्वारा लोन भी मिल सकता है, आज हमारे देश में ऐसे बहुत से जरूरतमंद लोग हैं, जो अपनी मुसीबत के समय गूगल पे के द्वारा इंस्टेंट लोन लेकर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
दोस्तों आज हम आपको गूगल पे से लोन किस तरह लेते हैं, गूगल पे के द्वारा कितने दिनों के लिए आपको लोन मिल सकता है, गूगल पे लोन के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है,गूगल पे के द्वारा लोन लेने की प्रक्रिया किस प्रकार से हैं, आइए जानते हैं इन सभी के बारे में
Table of Contents
Google pay क्या है?
गूगल पे लोन एप एक इंस्टेंट लोन देने वाली कंपनी भी है। इससे पहले गूगल पे के द्वारा यूपीआई, पेमेंट, रिचार्ज अलग-अलग प्रकार के बिल पे करना आदि गूगल पर के द्वारा ही काम किए जाते हैं। हमारे देश के सभी लोगों की जिंदगी को गूगल पे ने बहुत आसान बना दिया है। क्योंकि इसके द्वारा आज हम कभी भी कहीं भी किसी को भी जरूरत के समय पैसा भेज सकते हैं, और अपने अकाउंट में पैसा और वह भी सकते हैं। गूगल पे लोन को गूगल कंपनी के द्वारा भारत में 18 सितंबर 2017 को तेज पेमेंट लोन एप के नाम से लांच किया गया। इसके बाद इसका नाम बदलकर 18 अगस्त 2018 को गूगल पे रख दिया गया। आज इस ऐप को गूगल पे के नाम से ही सभी लोग जानते हैं।
संख्या | लोन | सुविधा |
1 | Google pay loan | |
2 | मिलने वाले लोन की राशि | अधिकतम ₹500000 |
3 | ब्याज | 0% – 30 % ब्याज |
4 | लोन भरने का समय | 3 महीने से 5 साल तक |
5 | योग्यता | भारतीय, व नौकरी पेशा |
6 | महत्वपूर्ण दस्तावेज | आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल |
7 | लोन लेने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
8 | लोन मिलने का समय | 24 घण्टे में |
9 | डाउनलोड लिंक | गूगल प्ले स्टोर |
Google pay loan
गूगल पे लोन के द्वारा इस इंस्टेट लोन नहीं दिया जाता बल्कि इसमें बहुत ही NBFC फाइनेंसियल कंपनियों के साथ में पार्टनरशिप कर रखी है। उन के माध्यम से ही गूगल पे लोन भी देता है। गूगल पे के द्वारा दिन फाइनेंसर कंपनियों के साथ में पार्टनरशिप है। आप उनसे लोन लेकर अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। यह सभी कंपनियां विश्व स्तर पर विश्वसनीय है। इन कंपनियों पर सभी आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं, और लोन प्राप्त कर सकते हैं।
Google pay loan की क़ीमत
आप सभी लोग जानते हो कि आज के समय में गूगल पर कंपनी को कौन नहीं जानता है। इन कंपनी पर सभी बहुत विश्वास रखते हैं, क्योंकि इसके माध्यम से किसी प्रकार की कोई धोखाधड़ी होने की संभावना नहीं होती है। गूगल पे के द्वारा पैसे की लेनदेन का काम बहुत आसान होता है, और लोग इसको बहुत अधिक उपयोग में भी लेते हैं। गूगल पे लोन शुरुआत में बहुत कम दिया जाता है। गूगल पर के द्वारा उसकी किसी भी पार्टनरशिप वाली फाइनेंसियल कंपनी के माध्यम से आप ₹5लाख तक का लोन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इन सभी कंपनियों में लोन देने की लिमिट अलग-अलग होती है। जिस व्यक्ति को जितनी लोन की आवश्यकता है। अपनी जरूरत के अनुसार लोन लेकर काम कर सकता है।
Google pay loan app का समय
गूगल पे लोन एप के द्वारा लोन के भुगतान का समय 3 महीने से 5 साल तक के लिए होता है। यह लोन के भुगतान का समय आपके लोन की राशि के ऊपर भी निर्भर करता है। इसके अलावा जिस कंपनी के द्वारा आप लोन ले रहे हो उसके ऊपर भी निर्भर करता है,क्योंकि आपको पहले भी बता चुके हैं, कि गूगल पे खुद लोन नहीं देता है। इसके कुछ फाइनेंशियल नॉन बैंकिंग कंपनियां है। उनकी मदद से आपको लोन दिया जाता है। अब यह लोन आप किस कंपनी के द्वारा लेना चाहते हो, ये आप के ऊपर निर्भर करता है, वह आपको लोन कितना दे रहा है, कितने समय के लिए दे रहा है, उसके अनुसार ही इसमें भुगतान का समय लगता है। इसके अलावा आप अपनी लोन की राशि के हिसाब से ईएमआई के भुगतान के लिए समय निर्धारित कर सकते हैं। जितना बड़ा अमाउंट होगा लोन के भुगतान का समय भी उतना ही अधिक मिल जाएगा।
Google pay loan ब्याज
गूगल पे लोन पर लगने वाला ब्याज 0% से 30% तक का हो सकता है। यह ब्याज अलग-अलग तरह से लगाया जाता है अर्थात जिस फाइनेंसियल कंपनी के साथ आप लोन ले रहे हो उन सभी की ब्याज की दर अलग-अलग प्रकार से दी गई होती है। उसके हिसाब से ही आपको ब्याज भरना पड़ता है। इसके अलावा इन कंपनियों के अलग-अलग प्रोसेसिंग चार्ज भी होते हैं, और जीएसटी तो हर लोन के राशि पर भरना ही पड़ता है। वैसे आपके ब्याज की दर आकर क्रेडिट स्कोर, बैंक की डिटेल्स,सेलेरी इन के ऊपर भी निर्भर करती है।
Google pay loan के लिए योग्यता
गूगल पे लोन एप के द्वारा लोन के लिए आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी योग्यताओं का होना जरूरी है
- सबसे पहले लोन लेने वाले व्यक्ति का भारत का नागरिक होना जरूरी है।
- लोन लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 साल से अधिक और 55 साल से कम की होनी चाहिए।
- व्यक्ति खुद नौकरी पेशा या उसका खुद का व्यापार होना जरूरी है।
- मासिक आय कम से कम 18000 या उससे भी अधिक की होनी चाहिए।
Google pay loan के लिए कागजात
आप सब जानते हो कि जब भी किसी मोबाइल फोन एप्लीकेशन के इंस्टेट लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो सभी में लगभग एक ही प्रोसेस होता है। सबसे बड़ी खास बात इन सभी में एक होती है,कि जो दस्तावेज होते हैं, वह बेहद कम लगते हैं। आइए जानते हैं किन-किन जरूरी कागजात इसमें आवश्यकता होती है –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- सैलरी स्लिप
- फोटो
Google pay loan की विशेषता
गूगल पे लोन के द्वारा लोन लेने की कुछ विशेषताएं होती है आइए जानते हैं –
- गूगल पे लोन के द्वारा व्यक्ति को इंस्टेंट ₹500000 तक का लोन आसानी से मिल जाता है।
- इसमें संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन है।
- लोन की सभी योजनाओं की जांच और लोन के अप्रूवल में समय नहीं लगता है। सभी का जांच तुरंत हो जाती है।
- इसमें लोन के भुगतान के लिए बहुत सारे ऑप्शन होते हैं।
- गूगल पे लोन 10 करोड़ से भी अधिक भारतीयों के लिए एक विश्वसनीय ऐप है।
Google pay loan से लोन लेने की प्रक्रिया
गूगल पे ऐप को आप बहुत अच्छे से जानते ही गए होंगे आइए आज हम आपको बताते हैं गूगल पे लोन से किस तरह से लोन लिया जाता है –
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में गूगल पे ऐप को डाउनलोड करें।

- उसके बाद उसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करें जो कि आपके बैंक अकाउंट से लिंक हो।

- उसके बाद आपको गूगल पे के अकाउंट को अपने बैंक अकाउंट से भी लिंक करना होगा।
- फिर आपको गूगल पे का होम पेज खोलकर उसमें आपको बिजनेस एंड बिल्स का एक ऑप्शन दिखाई देगा।

- उसके साइड में एक एक्सप्लोर का ऑप्शन दिखेगा उस लिंक को ओपन कीजिए।

- एक्सप्लोर पेज पर क्लिक करने के बाद में आपको फाइनेंस के बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे।

- उन सभी फाइनेंस की कंपनियों में से आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी एक कंपनी का लोन के लिए सलेक्शन कीजिए।
- इस कंपनी की ऐप को ओपन करने के बाद अपने मोबाइल नंबर ईमेल और अपने सभी पर्सनल जानकारियों को इसमें भरना होगा।

- इसके बाद अपना एंप्लॉयमेंट टाइप और मंथली इनकम भरिए।

- उसके बाद अपनी सभी पर्सनल डिटेल को भर कर उनको वेरीफाई करना।

- अब अपने एड्रेस की सही प्रकार से जानकारी भरें

- अब अपने बिजनेस की सही प्रकार से जानकारी भर के proceed पर क्लिक करें

- इस प्रकार आपकी एप्लीकेशन रिव्यू होने के बाद में लोन का अप्रूवल मिल जाएगा।
- इन सभी चरणों के पूरे होने पर आपके बैंक अकाउंट में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
निष्कर्ष
आज हमने आपको गूगल पे एप्लीकेशन के द्वारा गूगल पे लोन कैसे मिलता है। इसके बारे में विस्तार से सभी जानकारी आपको दी है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारियां समझ में आई होगी। इससे जुड़े हुए किसी भी प्रकार के सवाल यह सुझाव के लिए आप हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करके पूछ सकते हैं। और हमारी पोस्ट को लाइक शेयर जरूर कीजिए, और हमारी वेबसाइट से भी जुड़े रहे।